Showing posts with label दारा शिकोह. Show all posts
Showing posts with label दारा शिकोह. Show all posts

Thursday, October 25, 2012

दिल्ली में औरंगजेब रोड गायब होगी ? किसकी मूर्ति होगी इंडिया गेट पर ?

जनता पार्टी अध्यक्ष डा. सुब्रमण्यम स्वामी की लोकप्रियता निरंतर बढती जा रही है. माइक्रो वेबसाइट ट्विटर पर डा. स्वामी की लोकप्रियता ने नया आयाम छू लिया है. पिछले सप्ताह उनके फोलोवर्स की संख्या एक लाख एक हज़ार पार कर गयी है.

ट्विटर पर उनके एक फोलोवर के प्रश्न के उत्तर में डा. स्वामी ने कहा कि यदि वह प्रधान मंत्री बनते हैं तो दिल्ली में औरंगजेब रोड का नाम बदल कर  "दारा शिकोह" के नाम पर किया जायेगा.   दारा शिकोह औअरंगजेब का भाई था परंतु औरंगजेब ने अपने संस्कृत के विद्वान भाई से हिंसा का सहारा लेकर  सत्ता हडप ली .

डा. स्वामी ने यह भी घोषणा की है कि उनकी सरकार बनने पर दिल्ली में इंडियागेट पर नेताजी सुभाश चन्द्र  बोस की प्रतिमा लगायी  जायेगी.